नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हर इंसान और पूरी दुनिया को बदलने का सपना देखा है। आज हम संदीप माहेश्वरी के बारे में लिखने वाले हैं। संदीप माहेश्वरी मिडिल क्लास फैमिली से belong करते हैं। इनके पापा एक छोटा सा ऐलुमिनियम का व्यापार करते थे। सन्दीप माहेश्वरी भारत देश के सभी व्यक्तियों की सोच से अलग सोच रखते हैं। संदीप माहेश्वरी पेशे से प्रोफेशनल फोटोग्राफर है और इनका बिज़नेस फोटोज शूट करके करके ऑनलाइन खुद की वेबसाइट imagebazaar. com पर बेचने का है। इनकी व्यापार 45 से अधिक देशो में फैला हुआ है। संदीप माहेश्वरी एक सफ़ल एंटरप्रेन्योर हैं। सन्दीप माहेश्वरी यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर खुद के 2 यूट्यूब चैनल चलाते हैं। और उन चैनल की खास बात यह है कि वो रुपये कमाने के उद्देश्य से नहीं बनाये गए हैं।   संदीप माहेश्वरी का कहना है कि मेरा एक बहुत ही बड़ा विज़न(लक्ष्य) हैं और हाल ही में उन्होंने घोषणा की है कि उनके चैनल के वीडियो सिर्फ और सिर्फ पब्लिक(सार्वजनिक) लोंगो की मदद के लिए है, इन वीडियोज से वो ना तो एक ही रुपया लेंगे ना ही भविष्य में अपने परिवार के किसी सदस्य को लेने देंगे। हम आपको बता दे कि संदीप सर इन विडियोज से सालाना कम से कम 5 करोड़ रुपए कमा सकते है। संदीप माहेश्वरी जिंदगी के रियल हीरो है और ये हारे हुए इंसान को जीतना जानते हैं। संदीप माहेश्वरी अपने जीवन के प्रति एक ईमानदार व्यक्ति हैं।

Sandeep maheshwari wife name


बायोग्राफी


नाम -                   संदीप माहेश्वरी

उपनाम/निकनेम -   संदीप

पिता का नाम -       रूप किशोर माहेश्वरी

माता का नाम -       शकुन्तला रानी माहेश्वरी

जन्म तिथि -           28 सितम्बर1980

उम्र(वर्षों में) -         40 वर्ष (28 सितम्बर 2020 )

जन्म स्थान -           नई दिल्ली, भारत

पेशा/ प्रोफेशन -       उधमकर्ता/साहसी(एंटरप्रेन्योर), पेशेवर फोटोग्राफर, मोटिवेशनल स्पीकर, रियल लाइफ मेंटोर

हाइट(लगभग) -         5 फुट 9 इंच

वजन(लगभग) -        68 किलोग्राम

फिगर माप(लगभग) - 38-29-15

आँखो का रंग -               काला

बालो का रंग -                काला

राशि  -                          तुला

धर्म  -                           हिन्दू

जाति -                      माहेश्वरी(बनिया)

गृह नगर -                  न्यू दिल्ली, भारत

स्कूल शिक्षा -              12th प्राइवेट स्कूल, दिल्ली

कॉलेज -                   किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली

यूनिवर्सिटी  -              दिल्ली महाविद्यालय, दिल्ली, भारत

शैक्षणिक योग्यता -      कॉमर्स स्नातक( कॉलेज बीच मे ही छोड़ा)


संघर्षपूर्ण केरियर :-सन्दीप माहेश्वरी को शुरू से ही रोल मॉडल बनने का शौक था।संदीप माहेश्वरी ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच मे ही छोड़ मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी में काम किया और इनके परिवार आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब होने की वजह से इन्होंने std pco की shop भी खोली वह pco shop नहीं चली।                                उसके बाद साल 2002 में अपने 3 दोस्तों के साथ उन्होंने एक औऱ कम्पनी शुरू की और उसमें भी दोस्तों के धोखे के कारण घाटा खाकर बन्द करनी पड़ी।

केरियर का टर्निंग प्वाइंट                                                            साल 2003 में, एक कठिन काम मिला 10000 फोटोज शॉट्स का तो उन्होंने 122 मॉडल लिये और 10 घण्टे और 45 मिनट्स में लिम्का बुक में नाम दर्ज कर विश्व रिकॉर्ड बना डाला। यह दिन उनके जीवन के बेहतरीन पलों में से एक था। इसके बाद वे रुके नही और अपने प्रोफेशनल फोटाग्राफी के कैरियर में आगे बढ़ते गये।

साल 2005 में उन्होंने imagebazaar.com वेबसाइट को लांच किया। पहले वर्ष में थोड़ी परेशानी आयी उसके बाद साल 2006 में इनकी साइट पर डे अच्छी ग्रोथ करने लगी। imagebazaar.com   पर भारतीय फ़ोटोज का 10लाख  से ज्यादा कलेक्शन है। आज के दिन में इस साइट पर 45 देश के 8000 से ज्यादा क्लिंट हैं।


आदते/रुचि -    यात्रा करना, घूमना, फोटोशूट करना, स्पोर्ट्स खेलना

वैवाहिक जीवन -  विवाहित

पत्नी -      रूचि माहेश्वरी

फैमिली -   पिता- रूपकिशोर माहेश्वरी, माता- शंकुन्तला रानी माहेश्वरी,  बहिन -1 नाम नही पता, पत्नी- रूचि माहेश्वरी, पुत्र- ह्रदय माहेश्वरी, पुत्री - 1 नाम नही पता

फ़ेवरेट भोजन -  हरी सब्जियां और चपाती

नोट:-संदीप माहेश्वरी ना तो ड्रिंकिंग करते हैं और ना ही किसी भी तरह का नशा करते हैं। संदीप सर बताते हैं कि अगर आप फिजिकल बॉडी एक्टिव रख पाओगे तभी खुद को मेंटली रूप से मजबूत कर पाओगे।

फ़ेवरेट नाशता -  बेसन का चीला

फ़ेवरेट किताब - थिंक एंड ग्रो रिच नेपोलियन हिल द्वारा लिखी गई पुस्तक।, दी पावर ऑफ योर सब-कॉन्सस माइंड डॉ जोसेफ मर्फी द्वारा लिखी गई पुस्तक।


बिज़नेस नाम - फ्रीलांस फोटोग्राफी(ऑनलाइन फोटोज बेचना)

इमेज बाज़ार डॉट कॉम(Imagebazaar.com)

नेटवर्थ/सम्पति  -      20 करोड़ रुपए

यूट्यूब चैनल -   sandeep maheshwari, sandeep maheshwari  spiritual

More read:-

दोस्तों आज के इस लेख में हमने जाना एक बेहतरीन एंटरप्रेन्योर और मोटिवेशनल स्पीकर के बारे में और साथ ही जाना एक बेहतर इंसान व उसके संघर्ष के बारे में। दोस्तों अगर आपको इस लेख में कुछ मिसिंग या छूटा लगे तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं और लेख पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करे।