नमस्कार दोस्तो एक बार फिर से हमारे बायोग्राफी के ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम आपको एक कन्नड़ फ़िल्म अभिनेता नवीन कुमार गौड़ा के बारे में बताने वाले हैं। नवीन कुमार गौड़ा का जन्म कर्नाटक से 140 किलोमीटर दूर भुवनाहाली में हुआ है। इनके पिता कर्नाटक में मेट्रो बस मे सरकारी ड्राइवर हैं। नवीन कहते हैं कि बचपन से उन्हें हीरो बनने की चाहत हो गयी थी। उनका पढ़ाई में बिल्कुल भी ध्यान नही रहता था और वे स्कूल से छोटे नाटकों को करने में ध्यान लगाते थे। उन्होंने पढ़ाई में बीच मे ही छोड़ दी थी लेकिन बाद में पिता समझाने पर उन्होंने पढ़ाई पूरी की थी। उसके बाद वे बिना बतायें घर से भाग कर बेंगलुरु चले आये। वहाँ उन्हें अभिनय सीखने के बारे पता तो लगा कि आसान तो नही है।इसलिए उन्होंने एक अभिनय मंच में अभिनय सीखना सुरु कर दिया। उसके बाद उन्होंने कन्नड़ टेलीविजन शो में काम करना शुरू किया। उसके बाद उन्होंने धीरे धीरे शो से कन्नड़ सिनेमा की फिल्मों में काम शुरू कर दिया और इस तरह से वे एक फ़िल्म अभिनयकार बने। वे कहते है कि फ़िल्म उनका सफर आसान तो नही था पर उतना मुश्किल भी नही था। उन्होंने अपनी टीवी शो की अभिनेत्री राधिका पंडित से सन 2016 में शादी की थी और उनको 2 दो बच्चे भी है औऱ दोनों एक दूसरे के बेहतरीन जीवनसाथी भी है। इनके कैरियर की सबसे बड़ी कन्नड़ फ़िल्म कोलार गोल्ड फील्ड 1 चैप्टर (के जी एफ 1) हैं। इस फ़िल्म को पांच भाषाओं में लॉन्च किया गया था। कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, औऱ इस फ़िल्म के कारण ही यश का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री तक गूंज उठा था। आपको बता की ये फ़िल्म कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़े बजट 80 की फ़िल्म थी और इस ने 250 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था। इस कारण से ही यश कन्नड़ सिनेमा के सबसे महंगे अभिनयकार है। और इनकी आने वाली फिल्म भी के जी एफ चैप्टर 2 है जो कि बहुत बड़ी फ़िल्म है। यश कन्नड़ सिनेमा के बहुत बड़े स्टार हैं। तो आइए अब और जानते हैं इनके बारे मैं।
बायोग्राफी
नाम - नवीन कुमार गौड़ा
रंगमंच पर नाम - यश
उपनाम - रसगुल्ला, यश
माता का नाम - पुष्पालता
पिता का नाम - अरुण कुमार
जन्म तिथि - 8 जनवरी 1986
उम्र(वर्षों में) - 35 वर्ष(8 जनवरी 2021 तक)
जन्म स्थान - भुवनहली, हसन, कर्नाटका, भारत
पेशा/प्रोफेशन - अभिनय करना, मॉडल, सिंगर
हाइट(लगभग) - 5 फुट 11 इंच
वजन(लगभग) - 75 किलोग्राम
शारीरिक माप - छाती-40, कमर-34 , बाइसेप्स-12
आँखों का रंग - भूरा
बालों का रंग - काला
राशि - मकर राशि
राष्ट्रीयता - भारतीय
धर्म - हिन्दू
जाति - गौड़ा
नेटवर्थ - 55 करोड़
गृह नगर - भुवनाहाली, हसान, कर्नाटक
निवास स्थान - विद्यानगर, बेंगलुरु
स्कूल - 12th कॉमर्स, महाजना पब्लिक स्कूल, मैसूर, कर्नाटक
कॉलेज - महाजना प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज, कर्नाटक
शैक्षणिक योग्यता - स्नातक
आदतें/रूचि - नॉवेल पढ़ना, क्रिकेट खेल, यात्रा करना
वैवाहिक जीवन - विवाहित
पत्नी - राधिका पंडित(अभिनेत्री)
फैमिली - पिता- अरुण कुमार(गवर्मेन्ट ड्राइवर), माता- पुष्पालता(गृहणी), बहिन- नन्दिनी, पत्नी- राधिका पंडित, पुत्र- आयुष, पुत्री- आयरा
फ़ेवरेट भोजन - डोसा
फ़ेवरेट अभिनेत्री - ऐश्वर्या राय
फ़ेवरेट अभिनेता - रितिक रोशन
फ़ेवरेट फ़िल्म - मणिकया
गर्लफ़्रेंड्स - राधिका पंडित(वर्तमान में जीवनसाथी)
टेलीविजन शो डेब्यू - उत्तरायना
फिल्म डेब्यू - जम्बाडा हुदुगी वर्ष 2007
नवीन कुमार गौड़ा अब तक बहुत से टेलीविजन शो और बहुत से सी कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुके हैं जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है:-
टेलीविजन शो के नाम
1.उत्तरयाना शो सन 2004 में
2.नंदा गोकुला शो 2004 में
3.शिवा शो 2007 में
4.प्रीति इल्लादा मेले 2006 में
5.मलेबिल्लु शो 2006 में
कन्नड़ फिल्मों के नाम
1.मोग्गिना मानसु फ़िल्म सन 2008
2. रॉकी फ़िल्म 2008
3.गोकुला फ़िल्म 2009
4.थामसु फ़िल्म
5.मॉडल साला फिल्म 2010
6.राजधानी फ़िल्म 2011
7.किरथका फ़िल्म 2011
8.लकी फ़िल्म 2012
9.जानू फ़िल्म 2012
10.ड्रामा फ़िल्म 2011
11.चंद्रा फ़िल्म
12.गूगली फिल्म 2013
13.मिस्टर औऱ मिसस. रामाचारी फिल्म 2014
14.सांथू स्ट्रैट फॉरवर्ड फिल्म
15.के. जी. एफ. चैप्टर 1 फ़िल्म 2018
16.कलरा सांथे फ़िल्म 2009
अवॉर्ड - कन्नड़ फ़िल्म सन 2009 मोग्गिना मानसू में एक अच्छे साथ के अभिनेता का कन्नड़ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
कन्नड़ फ़िल्म ड्रामा में सन 2013 में एक अच्छी केटेगरी के अभिनेता का अवॉर्ड मिला।
कन्नड़ फिल्में गूगली एवं मिस्टर और मिसस. रामाचारी फिल्मों के लिए भी एक अच्छे अभिनेता का अवॉर्ड भी मिले चुके हैं।
प्रिय मित्रों तो हमने आज एक कन्नड़ फ़िल्म अभिनयकार के जीवन के बारे में जाना। आज के इस लेख में अगर आपको कुछ मिसिंग या छूटा लगे तो हमे कमेंट जरूर करे और लेख पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।
0 Comments